जरुरी जानकारी | छह व्यापार विवादों को डब्ल्यूटीओ से बाहर सुलझाने के लिए भारत-अमेरिका प्रयासरत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और अमेरिका छह व्यापारिक विवादों को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की व्यवस्था से अलग द्विपक्षीय तरीके से सुलझाने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। एक आधिकारिक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 जून भारत और अमेरिका छह व्यापारिक विवादों को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की व्यवस्था से अलग द्विपक्षीय तरीके से सुलझाने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। एक आधिकारिक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह बातचीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन-दिवसीय अमेरिका यात्रा के लिहाज से अहम है। मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका के राजकीय दौरे पर पहुंचे हैं।
इस बीच घटनाक्रम से परिचित एक सूत्र ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच छह व्यापारिक विवादों के समाधान के लिए लिए बातचीत चल रही है और इसका सकारात्मक नतीजे आने की उम्मीद है।
विश्व व्यापार संगठन के मानदंडों के अनुसार, विवाद से संबंधित दोनों देश मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से और पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर हल कर सकते हैं और बाद में जिनेवा स्थित बहुपक्षीय संगठन को इसके नतीजों से अवगत करा सकते हैं।
दोनों देशों के बीच व्यापार विवादों में भारत के कुछ निर्यात-सब्सिडी उपायों के खिलाफ अमेरिकी शिकायतें शामिल हैं। 2019 में, एक डब्ल्यूटीओ विवाद पैनल ने फैसला सुनाया था कि भारत के निर्यात उपाय वैश्विक व्यापार मानदंडों के साथ असंगत हैं।
एक अन्य विवाद अमेरिका द्वारा कुछ स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों पर सीमा शुल्क लगाने से संबंधित है। 2018 में भारत ने इन शुल्कों के खिलाफ जिनेवा स्थित डब्ल्यूटीओ से संपर्क किया था।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

