विदेश की खबरें | भारत, अमेरिका की दोस्ती दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता : राष्ट्रपति बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (ललित के झा)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 जून अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत ने अपनी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को और बढ़ाने के लिए कई प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए तथा दोनों देशों के बीच की दोस्ती दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है।

बाइडन की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती वैश्विक हित में है तथा यह हमारे ग्रह को न सिर्फ और बेहतर, बल्कि अधिक टिकाऊ भी बनाएगी।

बाइडन ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच की दोस्ती दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। यह पहले से कहीं अधिक मजबूत, गहरी और जीवंत है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘‘राष्ट्रपति जो बाइडन, मैं आपकी बात से पूरी तरह से सहमत हूं। हमारे देशों के बीच दोस्ती वैश्वक हित में है। इससे हमारा ग्रह और बेहतर तथा अधिक टिकाऊ बनेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी हाल की यात्रा में जिन मुद्दों पर चर्चा की गई है, उससे हमारे संबंध और मजबूत होंगे।’’

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे।

इस दौरान, बाइडन दंपति ने उनके लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रमुख, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), उद्यमी, अधिकारी सहित करीब 500 लोगों ने शिरकत की थी।

अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा पर मोदी कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री भी बने थे। वह भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों से भी मुखातिब हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी