देश की खबरें | भारत, अमेरिका बृहद् वैश्विक एजेंडा को आकार देने में सक्षम : जयशंकर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका को वाणिज्य संबंधों में लंबित समस्याओं का समाधान करने और बड़े परिदृश्य की ओर आगे बढ़ने की जरूरत है।

‘‘इंडियाज आइडियाज’’ शिखर बैठक में ऑनलाइन संवाद सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों में बृहद् वैश्विक एजेंडा को आकार देने की क्षमता है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM अशोक गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- हमारी सरकार को गिराने की हो रही है कोशिश, मेरे दल के महत्वकांक्षी नेता भी शामिल.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आर्थिक संबंधों की प्रमुखता को समझता हूं...ये अति आवश्यक मुद्दे हैं। ये वास्तव में देशों को एक-दूसरे से समझौते के प्रमुख आधार हैं। लेकिन मेरा मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच हम जहां वाणिज्य मुद्दों के माध्यम से काम करते हैं, हमें बड़ा सोचने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि वाणिज्य के इतर भारत और अमेरिका के बीच ज्यादा बड़ा संबंध है और इसे उन्होंने ज्ञान नवोन्मेष बताया।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौंसले बुलंद, दिनदहाड़े 4 चार साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश, मां ने ऐसे बचाई बेटी की जान: देखें VIDEO.

उन्होंने कहा, ‘‘यह जरूरी है कि बड़े परिदृश्य में हम मजबूती से साथ हों।’’

भूराजनीतिक परिदृश्य के बारे में जयशंकर ने कहा कि अमेरिका को वास्तव में एक ज्यादा बहुध्रुवीय विश्व के साथ काम करने की जरूरत है, जिसमें बहुआयामी व्यवस्था हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)