देश की खबरें | भारत ने पाक के साथ अपने राजनयिक संबंधों को कमतर किया, उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या घटाने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को बड़े पैमाने पर कमतर करते हुए उससे मंगलवार को कहा कि वह यहां अपने उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या अगले सात दिनों के अंदर 50 प्रतिशत घटाये। साथ ही, विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में इसी अनुपात में अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने की भी घोषणा की।

नयी दिल्ली, 23 जून भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को बड़े पैमाने पर कमतर करते हुए उससे मंगलवार को कहा कि वह यहां अपने उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या अगले सात दिनों के अंदर 50 प्रतिशत घटाये। साथ ही, विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में इसी अनुपात में अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने की भी घोषणा की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग के उप उच्चायुक्त को तलब किया गया और इस फैसले से अवगत कराया गया है।

यह भी पढ़े | मैक्सिको में लगे भूकंप के तगड़े झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 दर्ज: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला ‘‘जासूसी गतिविधियों’’ में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों की कथित संलिप्तता और उनका आतंकवादी संगठनों से संपर्क रखने की घटनाओं पर आधाारित है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन दोनों अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा गया और 31 मई 2020 को निष्कासित कर दिया गया, जो कि इस बारे में एक उदाहरण है। ’’

यह भी पढ़े | दिल्ली कोरोना संक्रमण से हुई बेहाल, 24 घंटे में मिले 3947 नए केस, 68 मरीजों की हुई मौत.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ उसके (पाक उच्चायोग के) अधिकारियों की इन गतिविधियों में संलिप्तता उच्चायोग में उनके विशेषाधिकार प्राप्त दर्जे के अनुरूप नहीं है। पाकिस्तान इसके साथ-साथ उधर इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को उनके वैध राजनयिक कार्यों में निरंतर भयादोहन करने के अभियान में भी संलिप्त रहा। दो भारतीय अधिकारियों को बंदकू का भय दिखा कर हाल ही में अपहरण किया जाना और उनके साथ किया गया ‘बर्बर बर्ताव’ इस बात को प्रदर्शित करता है कि इस दिशा में पाकिस्तान किस हद तक बढ़ चुका है।’’

मंत्रालय ने कहा कि इसलिए , भारत ने नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50 प्रतिशत घटाने का फैसला लिया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह (भारत) भी इसके बदले में इस्लामाबाद में इसी अनुपात में अपनी मौजूदगी घटाएगा। इस फैसले से, जो सात दिनों में क्रियान्वित किया जाएगा, पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को अवगत करा दिया गया है। ’’

दोनों देशों के बीच एक परस्पर व्यवस्था के मुताबिक भारतीय और पाकिस्तानी उच्चायोगों में कर्मचारियों की मंजूरी प्राप्त संख्या, 110 (प्रत्येक उच्चायोग में) है। हालांकि, दोनों उच्चायोग अभी पूरी क्षमता के साथ संचालित नहीं हो रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक भारत के फैसले के मद्देनजर दोनों पक्षों को 40 से 45 कर्मचारियों की कटौती करनी होगी।

इससे पहले, 2001 में हुए संसद हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसके उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या घटाने के लिये कह कर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को कमतर किया था। हालांकि, 2005 तक संबंधों में सुधार आने पर दोनों उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या सामान्य स्तर पर लौट आई।

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में नियुक्त भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर राजनयिक संबंधों क कमतर किया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान और इसके अधिकारियों का बर्ताव वियना संधि तथा राजनयिक अधिकारियों एवं दूतावास अधिकारियों के साथ व्यवहार के बारे में द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप नहीं है। इसके उलट, यह सीमा पार (भारत में) हिंसा और आतंकवाद का समर्थन करने वाली एक वृहद नीति का स्वाभाविक हिस्सा है। ’’

पाक उच्चायोग के अधिकारियों की गतिविधियों के बारे में भारत की चिंताओं से भी विदेश मंत्रालय ने उप उच्चायुक्त को अगवत कराया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वे (पाक उच्चायोग के अधिकारी) जासूसी गतिविधियों में संलिप्त थे और वे आतंकी संगठनों से संपर्क रखे हुए थे। इन दोनों अधिकारियों को इन गतिविधियों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया और 31 मई को निष्कासित कर दिया गया, जो कि इस बारे में एक उदाहरण है। ’’

मंत्रालय ने 15 जून की घटना का भी जिक्र किया, जब पाकिस्तानी अधिकारियों ने ‘हिट एंड रन’ के एक मामले में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के दो जूनियर सदस्यों को हिरासत में ले लिया और 11 घंटे के बाद उन्हें रिहा किया। भारत ने इसे अपहरण करार दिया था और कहा कि दोनों कर्मचारियों के साथ ‘‘बर्बर बर्ताव’’ किया गया ।

पाकिस्तान की कार्रवाई को जासूसी के आरोप में उसके दो अधिकारियों को निष्कासित किये जाने पर बदले की कार्रवाई के रूप में भी देखा जा रहा है।

निष्कासन के बाद पाकिस्तानी एजेंसियों ने इस्लामाबाद में उप उच्चायुक्त गौरव अहलुवालिया सहित भारतीय उच्चायोग के कई अधिकारियों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘22 जून 2020 को भारत लौटे इन अधिकारियों ने बर्बर बर्ताव के बारे में विस्तार से बताया, जो उन्होंने पाकिस्तानी एजेंसियों के हाथों झेला था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\