जरुरी जानकारी | डिजिटल तरीके से 18-20 फरवरी के दौरान आयोजित होगा इंडिया टूरिज्म मार्ट 2021
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (फेथ) ने सोमवार को कहा कि इस बार इंडिया टूरिज्म मार्ट का आयोजन डिजिटल तरीके से होगा। उसने कहा कि यह पहला मौका है, जब यह आयोजन डिजिटल तरीके से हो रहा है।
नयी दिल्ली, चार जनवरी फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (फेथ) ने सोमवार को कहा कि इस बार इंडिया टूरिज्म मार्ट का आयोजन डिजिटल तरीके से होगा। उसने कहा कि यह पहला मौका है, जब यह आयोजन डिजिटल तरीके से हो रहा है।
फेथ ने कहा कि 18 फरवरी से 20 फरवरी के दौरान क्रेता और विक्रेता एक दूसरे मुखातिब होंगे।
इंडिया टूरिज्म मार्ट का पहला आयोजन 2015 में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तब इसका उद्घाटन किया था। यह आयोजन काफी आकर्षक मार्केटप्लेस बनकर उभरा है।
फेथ ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष आयोजन का प्रारूप आभासी हो गया है। इस बार भारतीय पर्यटन प्रदर्शनकर्ताओं और 90 से अधिक देशों से चुने गये वैश्विक खरीदारों के समूह के बीच आभासी तरीके से बी2बी संवाद होगा।’’
संगठन ने कहा, ‘‘फेथ के प्रतिनिधि उत्सुकता से इंडिया टूरिज्म मार्ट 2021 की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं, जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा किया जायेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)