एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सेशेल्स मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाजों ने यहां सेशेल्स नेशनल डे मुक्केबाजी टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

खेल की खबरें | सेशेल्स मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर

माहे (सेशेल्स), 23 जून भारतीय मुक्केबाजों ने यहां सेशेल्स नेशनल डे मुक्केबाजी टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

स्वर्ण पदक के अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने तीन रजत और एक कांस्य पदक भी जीता और पैराडाइज एरेना में मॉरीशस से एक पदक अधिक हासिल किया।

हिमांशु शर्मा (50 किग्रा) ने वॉकओवर के जरिए स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि आशीष मुदशानिया (55 किग्रा) ने फाइनल में 4-1 के खंडित फैसले से जीत दर्ज की।

गौरव चौहान ने 90 किग्रा से अधिक वर्ग के तनावपूर्ण फाइनल में अपना धैर्य बनाए रखा। उन्होंने 3-2 से जीत हासिल की और देश के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

अनमोल (60 किग्रा), आदित्य यादव (65 किग्रा) और नीरज (75 किग्रा) तीनों को संघर्षपूर्ण फाइनल में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद समान 2-3 के खंडित फैसले से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत के लिए कार्तिक दलाल ने 70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).