खेल की खबरें | सालाना अपडेट के बाद भारत आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग का वार्षिक अपडेट जारी होने पर भारत पहले स्थान पर बना हुआ है । रैंकिंग गुरूवार को जारी की गई।
दुबई, 13 मई आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग का वार्षिक अपडेट जारी होने पर भारत पहले स्थान पर बना हुआ है । रैंकिंग गुरूवार को जारी की गई।
भारत एक रेटिंग अंक समेत कुल 121 अंक लेकर शीर्ष पर है । उसके 24 मैचों में 2914 अंक रहे ।
वहीं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ खेलने जा रही न्यूजीलैंड के 120 अंक है । उसके 18 टेस्ट में दो रेटिंग अंक समेत कुल 2166 अंक हैं ।
भारत ने पिछले साल आस्ट्रेलिया को 2 . 1 और इंग्लैंड को 3 . 1 से हराया । इसके अलावा न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को 2 . 0 से मात दी ।
आईसीसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक यह सालाना अपडेट 2017 . 18 के नतीजों में जुड़ेगा ।
इसमें मई 2020 से खेले गए सभी मैचों को सौ फीसदी और दो साल पहले के मैचों को 50 फीसदी रेटिंग मिली है ।
इंग्लैंड 109 रेटिंग अंक लेकर तीसरे और आस्ट्रेलिया उससे एक अंक पीछे चौथे स्थान पर है । पाकिस्तान के 94 अंक है और वह पांचवें स्थान पर है जबकि वेस्टइंडीज 84 अंक लेकर छठे स्थान पर है । दक्षिण अफ्रीका सातवें और श्रीलंका आठवें स्थान पर है जिनके क्रमश: 80 और 78 अंक हैं ।
भारत और न्यूजीलैंड साउथम्प्टन में 18 से 22 जून तक पहला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

