खेल की खबरें | भारत ने महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी में थाईलैंड को 13-0 से रौंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा स्ट्राइकर दीपिका के पांच गोल की मदद से गत चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को यहां थाईलैंड को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) में लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह लगभग सुनिश्चित कर ली।

राजगीर (बिहार), 14 नवंबर युवा स्ट्राइकर दीपिका के पांच गोल की मदद से गत चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को यहां थाईलैंड को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) में लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह लगभग सुनिश्चित कर ली।

यह मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा और भारतीय टीम टीम ने लगातार थाईलैंड की रक्षा पंक्ति को भेदा। थाईलैंड की टीम एक बार भी भारतीय गोल की तरफ शॉट नहीं लगा सकी।

भारत के लिए दीपिका (तीसरे, 19वें, 43वें, 45वें और 45वें मिनट) के पांच गोल के अलावा प्रीति दुबे (नौवें और 40वें मिनट), लालरेमसियामी (12वें और 56वें मिनट) और मनीषा चौहान (55वें और 58वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे। ब्युटी डुंग डुंग (30वें मिनट) और नवनीत कौर (53वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

भारत ने इससे पहले मलेशिया को 4-0 से हराया था जबकि करीबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 3-2 से शिकस्त दी थी।

भारत अपना अगला मैच शनिवार को ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के खिलाफ खेलेगा।

भारत अंक तालिका में नौ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन के भी इतने ही अंक हैं लेकिन भारत के प्लस 18 की तुलना में प्लस 21 के बेहतर गोल अंतर के कारण टीम शीर्ष पर है।

राउंड रोबिन चरण के बाद छह टीम में से शीर्ष चार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

भारत ने इस मुकाबले में पेनल्टी कॉर्नर में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12 प्रयास में पांच गोल दागे।

भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए तीसरे ही मिनट में दीपिका के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त बना ली।

कुछ मिनटों बाद मनीषा चौहान को गोल करने का मौका मिला लेकिन वह गेंद को अपने कब्जे में करने में नाकाम रहीं।

नौवें मिनट में प्रीति ने संगीता के पास को गोल की राह दिखाकर भारत को 2-0 से आगे किया।

तीन मिनट बाद लालरेमसियामी ने कप्तान सलीमा टेटे के शॉट पर रिबाउंड पर गोल दागा।

भारत को 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन थाईलैंड की गोलकीपर सिराया यिमक्राजेंग ने मेजबान टीम को गोल नहीं करने दिया।

दीपिका ने 19वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। भारतीय टीम इसके बाद तीन पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने में नकाम रही। ब्युटी ने मध्यांतर से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को 5-0 से आगे किया।

प्रीति ने भी 40वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा जबकि इसके कुछ मिनट बाद दीपिका ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।

दीपिका ने इसके बाद दो मिनट में दो गोल दागकर भारत को तीसरे क्वार्टर के बाद 9-0 से आगे कर दिया।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में नवनीत ने रिवर्स हिट से भारत का 10वां गोल दागा जबकि पांच मिनट बाद मनीषा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।

लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर उदिता के शॉट को गोल की राह दिखाया जबकि मनीषा ने एक और दो दागकर भारत की 13-0 से जीत सुनिश्चित की।

दिन के अन्य मुकाबलों में मलेशिया ने कोरिया को 2-1 से हराया जबकि चीन ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए जापान को इसी अंतर से मात दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\