विदेश की खबरें | रूस के विपक्षी नेता नवालनी को कथित तौर पर जहर देने का भारत ने संज्ञान लिया : भारतीय दूतावास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवालनी को कथित तौर पर जहर देने का संज्ञान लिया है और कहा है कि घटना के बारे में परिस्थितियां और इसके बाद की घटनाएं अस्पष्ट हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को यहां जारी एक सरकारी बयान में दी गई।
द हेग, आठ अक्टूबर भारत ने रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवालनी को कथित तौर पर जहर देने का संज्ञान लिया है और कहा है कि घटना के बारे में परिस्थितियां और इसके बाद की घटनाएं अस्पष्ट हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को यहां जारी एक सरकारी बयान में दी गई।
नवालनी 20 अगस्त को सर्बिया से मॉस्को लौटते समय एक विमान में बीमारी पड़ गए थे। उन्हें सर्बिया के ओम्सक शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उपचार की खातिर जर्मनी ले जा गया जहां वह ठीक हो गए।
यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में नहीं है अब COVID19 के लक्षण, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज: चिकित्सक.
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने कहा था कि इस तरह के संकेत हैं कि नवालनी को सोवियत जमाने के नर्व एजेंट ने जहर दिया था।
रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध के लिए संगठन की कार्यकारी परिषद् (ओपीसीडब्ल्यू) के 95वें सत्र में मंगलवार को दिए गए बयान में भारत के राजदूत वेणु राजमणि ने कहा, ‘‘मेरे प्रतिनिधिमंडल ने अलेक्सी नवालनी को कथित तौर पर जहर देने के मामले का संज्ञान लिया है जबकि घटना और उसके बाद की घटनाओं के अस्पष्ट रहने पर भी गौर किया गया है।’’
यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिका में 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा हुआ जार्ज फ्लॉयड की हत्या का संदिग्ध.
उन्होंने कहा कि रासायनिक हथियारों पर भारत की स्थिति स्पष्ट और सतत है।
भारतीय दूतावास की तरफ से यहां जारी बयान में उनके हवाले से कहा गया कि रासायनिक हथियारों के कहीं भी, किसी भी समय, किसी के द्वारा इस्तेमाल किए जाने का भारत पूरी तरह विरोधी रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)