देश की खबरें | जिनेवा में ‘भारत-विरोधी पोस्टर’ को लेकर भारत ने स्विस राजदूत को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने रविवार को स्विस राजदूत को तलब किया और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने ‘‘निराधार और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी’’ पोस्टर लगाने के मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच मार्च भारत ने रविवार को स्विस राजदूत को तलब किया और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने ‘‘निराधार और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी’’ पोस्टर लगाने के मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत राल्फ हेकनर ने विदेश मंत्रालय (एमईए) को बताया कि वह स्विट्जरलैंड को भारत की चिंताओं के बारे में पूरी गंभीरता के साथ अवगत कराएंगे।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के एक सत्र के बीच जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के बाहर कुछ ऐसे पोस्टर लगाये गये थे, जिनमें अल्पसंख्यकों और महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

हेकनर ने एक बयान में कहा, ‘‘दूतावास ने पूरी गंभीरता के साथ स्विट्जरलैंड को भारत की चिंताओं से अवगत कराया है।’’

संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने पोस्टर का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) ने आज स्विस राजदूत को बुलाया और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र इमारत के सामने निराधार और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी पोस्टर का मुद्दा उठाया।’’

उसने बताया, ‘‘स्विस राजदूत ने कहा कि वह भारत की चिंताओं को पूरी गंभीरता के साथ स्विट्जरलैंड के सामने रखेंगे।’’

राजदूत ने कहा कि ये पोस्टर किसी भी तरह के दावों का समर्थन नहीं करते हैं और न ही स्विस सरकार के पक्ष को दर्शाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान