देश की खबरें | नरसिंह राव के साहसिक नेतृत्व के चलते भारत कई चुनौतियों से निपटने में सफल रहा: सोनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव के साहसिक नेतृत्व के चलते देश कई चुनौतियों से पार पाने में सफल रहा और उनकी उपलब्धियों एवं योगदान पर पार्टी को गर्व है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव के साहसिक नेतृत्व के चलते देश कई चुनौतियों से पार पाने में सफल रहा और उनकी उपलब्धियों एवं योगदान पर पार्टी को गर्व है।

राव की याद में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुरू किए गए जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर भेजे संदेश में सोनिया ने यह टिप्पणी की।

यह भी पढ़े | बिहार: भारी बारिश के बाद समस्तीपुर जिले में लोगों के घर में घुसा पानी: 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ पी वी नरसिंह राव का जन्म शताब्दी वर्ष हम सभी के लिए मौका है कि हम एक बहुत विद्वान व्यक्तित्व को याद करें और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में लंबा जीवन बिताने के बाद वह ऐसे समय देश के प्रधानमंत्री बने जब गंभीर आर्थिक संकट था। उनके साहसिक नेतृत्व के चलते देश कई सारी चुनौतियों से पार पाने में सफल रहा।’’

कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, 24 जुलाई, 1991 को पेश किए गए बजट ने हमारे देश में आर्थिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया। नरसिंह राव के कार्यकाल में देश ने कई राजनीतिक, सामाजिक और विदेश नीति की उपलब्धियां हासिल कीं। वह एक समर्पित कांग्रेसी थी जिन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में पार्टी की पूरे समर्पण के साथ सेवा की।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं तेलंगाना कांग्रेस कमेटी की ओर से किए गए आयोजन के लिए उसे बधाई देती हूं। कांग्रेस को उनकी विभिन्न उपलब्धियों और योगदानों पर गर्व है।’’

गौरतलब है कि राव का जन्म 28 जून, 1921 को हुआ था और उनका निधन 23 दिसंबर, 2004 को हुआ। वह 21 जून, 1991 से 16 मई, 1996 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\