विदेश की खबरें | भारत ने लीबिया नेतृत्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया का पुरजोर समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लीबिया नेतृत्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करते हुए भारत ने सभी पक्षों के बीच व्यापक चर्चा का आह्वान किया है। उत्तरी अफ्रीका के देश लीबिया में इस साल चुनाव होना है।

संयुक्त राष्ट्र, 10 फरवरी लीबिया नेतृत्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करते हुए भारत ने सभी पक्षों के बीच व्यापक चर्चा का आह्वान किया है। उत्तरी अफ्रीका के देश लीबिया में इस साल चुनाव होना है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने एक ट्वीट में कहा कि भारत ने लीबिया में एकीकृत अंतरिम कार्यकारिणी प्राधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अध्यक्षीय बयान का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि भारत ने लीबिया में 24 दिसंबर को चुनाव कराने की तैयारी के मद्देनजर सभी पक्षों के साथ व्यापक चर्चा का आह्वान किया है।

तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, ‘‘हम लीबिया के नेतृत्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करते हैं।’’

तिरुमूर्ति इस साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की लीबिया प्रतिबंध समिति के अध्यक्ष हैं। लीबिया प्रतिबंध समिति के तहत लीबिया में हथियारों के इस्तेमाल और अवैध तरीके से पेट्रोलियम निर्यात पर भी पाबंदी लगायी गयी है। इसके अलावा संपत्तियां जब्त करने और नेताओं की यात्रा पर रोक लगायी गयी है।

सुरक्षा परिषद ने अध्यक्षीय बयान में लीबिया राजनीतिक वार्ता समूह द्वारा देश में चुनाव कराने के लिए एकीकृत अंतरिम कार्यकारिणी प्राधिकार बनाने पर रजामंदी का स्वागत किया है।

परिषद ने लीबिया की राजनीतिक प्रक्रिया में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और अंतरिम प्राधिकार से नयी, समावेशी सरकार के गठन के लिए तेजी से कदम उठाने का आह्वान किया।

सुरक्षा परिषद ने अंतरिम प्राधिकार से देश में सेवाओं में सुधार और समग्र सुलह प्रक्रिया की शुरुआत करने पर भी जोर देने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\