देश की खबरें | भारतीय मछुआरे की हत्या को लेकर भारत ने पाकिस्तान के समक्ष पुरजोर विरोध जताया, जांच के लिए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने सोमवार को पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी द्वारा अरब सागर में एक ‘निर्दोष’ भारतीय मछुआरे की दो दिन पहले की गयी हत्या पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर भारत ने सोमवार को पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी द्वारा अरब सागर में एक ‘निर्दोष’ भारतीय मछुआरे की दो दिन पहले की गयी हत्या पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस निंदनीय कृत्य की भर्त्सना करते हुए भारत ने पाकिस्तान से घटना की जांच करने और अपने बलों को बिना उकसावे की गोलीबारी से बचने का निर्देश देने को कहा ।

पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका पर अकारण गोलीबारी की, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को आज विदेश मंत्रालय ने तलब किया और भारतीय मछुआरों पर अकारण गोलीबारी की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया ।’’

माना जा रहा है कि उच्चायोग से पाकिस्तानी काउंसलर (राजनीतिक) को विदेश मंत्रालय ने तलब किया था।

सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार ने मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका पर गोलीबारी करने को लेकर पाकिस्तानी एजेंसी की निंदा की।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दोहराया गया कि पाकिस्तान में अधिकारी मछुआरों के मुद्दे को मानवीय और आजीविका के मामले के रूप में देखें। पाकिस्तान सरकार को भी इस घटना की जांच करने और अपने बलों को अकारण गोलीबारी के ऐसे कृत्यों से बचने के निर्देश देने के लिए कहा गया है ।’’

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसी ने मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका ‘जलपरी’ पर गोलीबारी की, जिसमें भारतीय मछुआरे की मौत हो गई और एक अन्य मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

भारतीय अधिकारियों के अनुसार यह घटना शनिवार शाम करीब चार बजे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\