खेल की खबरें | भारत ने बांग्लादेश को हराकर सैफ अंडर 16 अभियान का आगाज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की अंडर 16 पुरूष टीम ने बांग्लादेश को 1 . 0 से हराकर सैफ अंडर 16 फुटबॉल चैम्पियनशिप में जीत के साथ आगाज किया ।

थिम्पू, दो सितंबर भारत की अंडर 16 पुरूष टीम ने बांग्लादेश को 1 . 0 से हराकर सैफ अंडर 16 फुटबॉल चैम्पियनशिप में जीत के साथ आगाज किया ।

अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही कोच इशफाक अहमद की भारतीय टीम को बांग्लादेश के गोलकीपर नाहिदुल इस्लाम ने खुलकर नहीं खेलने दिया । थोंगाम्बा सिंह उशाम ने विजयी गोल 74वें मिनट में दागा ।

भारत ने आक्रामक शुरूआत की और विशाल यादव ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया । उन्होंने 14वें मिनट में भरत लालरेंजाम को गेंद सौंपी जिसके प्रयास को इस्लाम ने बचा लिया ।

बांग्लादेश को भी कई मौके मिले लेकिन उन्हें वे फिनिश नहीं कर सके ।

दूसरे हाफ में भी भारत ने आक्रमण जारी रखा और 74वें मिनट में कामयाबी भी मिली । स्थानापन्न खिलाड़ी मनभाकुपार एम ने विरोधी से गेंद छीनकर गोल पर दागी लेकिन इस्लाम ने उसे बचा लिया । इस बीच उशाम ने मुस्तैदी दिखाते हुए रिबाउंड पर गोल किया ।

भारत को अब चार दिन का विश्राम मिला है और छह सितंबर को दूसरे ग्रुप मैच में नेपाल से सामना होगा । भूटान, पाकिस्तान और मालदीव ग्रुप बी में है । शीर्ष दो दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान