जरुरी जानकारी | भारत, श्रीलंका अगले महीने कांकेसंतुरई से पुडुचेरी के बीच शुरू करेंगे नौका सेवा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका और भारत अगले महीने कांकेसंतुरई बंदरगाह और पुडुचेरी के बीच यात्री नौका सेवा शुरू करेंगे। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

कोलंबो, 18 दिसंबर श्रीलंका और भारत अगले महीने कांकेसंतुरई बंदरगाह और पुडुचेरी के बीच यात्री नौका सेवा शुरू करेंगे। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

समाचार पत्र 'कोलंबो पेज' की एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के बंदरगाह, नौवहन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री निमल सिरिपाल डी सिल्वा ने कहा कि अगले साल जनवरी के मध्य में यह नौका सेवा शुरू करने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत जाफना में स्थित कांकेसंतुरई और पुडुचेरी के बीच नौका चलाई जाएगी।

'डेली मिरर' के मुताबिक, डी सिल्वा ने कहा कि भारत सरकार ने भी इस नौका सेवा पर अपनी सहमति दे दी है।

उन्होंने कहा, ''बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक जाफना में व्यावसायिक गतिविधियों में लगे हैं। इस तरह के संपर्क से विदेशी राजस्व में बढ़ोतरी होगी। इससे बौद्ध तीर्थयात्रियों को भी सुविधा होगी।''

मंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत से श्रीलंका के त्रिंकोमाली और कोलंबो तक यात्री परिवहन सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अब तक तलाइमन्नार और भारत के बीच नौका सेवा शुरू करने के बारे में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें