देश की खबरें | भारत-श्रीलंका- मालदीव समुद्री सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने शुक्रवार को कोलंबो जाएंगे डोवाल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये शुक्रवार को दो दिन की यात्रा पर कोलंबो जाएंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि डोवाल पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। पिछला त्रिपक्षीय सम्मेलन 2014 में हुआ था।

यह भी पढ़े | WB Assembly Election 2021: ममता बनर्जी का बड़ा हमला, BJP को बताया बाहरी लोगों की पार्टी, कहा- पश्चिम बंगाल में उनके लिए कोई जगह नहीं.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डोवाल श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत) कमल गुणारत्ने के निमंत्रण पर एनएसए स्तर के चौथे त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये कोलंबो जाएंगे।

बयान में कहा गया है, ''एनएसए स्तरीय त्रिपक्षीय सम्मेलन हिंद महासागरीय देशों के बीच सहयोग के लिये एक प्रभावी मंच साबित हुआ है। ''

यह भी पढ़े | Is it normal to bleed after sex? क्या सेक्स के बाद ब्लीडिंग सामान्य है? जानें इससे जुड़ी कुछ जरुरी बातें.

मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी सम्मेलन में मालदीव का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बयान के अनुसार, ''बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।''

सम्मेलन से इतर डोवाल अन्य उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)