देश की खबरें | भारत फीफा रैंकिंग में 15 पायदान खिसककर 117वें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम हाल में एएफसी एशियाई कप में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण गुरुवार को फीफा रैंकिंग में 15 पायदान खिसककर 117वें स्थान पर पहुंच गयी जो सात साल में उसकी सबसे खराब रैंकिंग है।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी भारतीय फुटबॉल टीम हाल में एएफसी एशियाई कप में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण गुरुवार को फीफा रैंकिंग में 15 पायदान खिसककर 117वें स्थान पर पहुंच गयी जो सात साल में उसकी सबसे खराब रैंकिंग है।

भारत एएफसी एशियाई कप में अपने सभी तीनों ग्रुप मैच गंवा बैठा था। यह भारत की जनवरी 2017 में 129वीं रैंकिंग के बाद सबसे खराब रैंकिंग है। हालांकि अभी तक देश की सबसे खराब रैंकिंग 2015 में 173 थी।

पिछली फीफा रैंकिंग में भारतीय टीम 102वें स्थान पर थी जो 21 दिसंबर 2023 को जारी हुई थी।

भारत ने पिछली रैंकिंग से 35.63 रेटिंग अंक गंवा दिये। अब यह टोगो (116वीं रैंकिंग) और गिनी बिसाऊ (118वीं रैंकिंग) के बीच में काबिज है।

एशियाई देशों में भारत की रैंकिंग 22 है।

कोच इगोर स्टिमक के मार्गदर्शन में भारत एशियाई कप में आस्ट्रेलिया से 0-2, उज्बेकिस्तान से 0-3 और सीरिया से 0-1 से हार गया था जिससे उसे कोई अंक नहीं मिला और टीम इसमें कोई गोल भी नहीं कर पाई। इससे चार टीम के ग्रुप बी में भारत निचले पायदान पर रहा था।

विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है और शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

रैंकिंग में एशिया और अफ्रीका के देश की रैंकिंग में ही बदलाव हुआ है क्योंकि इस दौरान उनकी महाद्वीपीय चैम्पियनशिप हुई थी।

अर्जेंटीना के बाद फ्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम और ब्राजील की टीम शामिल हैं।

एशियाई कप चैम्पियन कतर ने 21 पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 37वें स्थान पर पहुंच गया। जापान हालांकि एक पायदान नीचे खिसका लेकिन फिर भी महाद्वीपीय रैंकिंग में शीर्ष पर है।

एशियाई कप की उप विजेता जोर्डन 17 पायदान के फायदे से 70वें स्थान पर पहुंच गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट