जरुरी जानकारी | पटना में होगी इंडिया स्किल्स, 2021 क्षेत्रीय प्रतियोगिता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पटना में इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता 20 से 23 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी जिसमें 8 राज्यों के 240 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।

पटना, 18 अक्टूबर पटना में इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता 20 से 23 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी जिसमें 8 राज्यों के 240 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।

बिहार के श्रम संसाधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वंदना किनी ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता, 2021 में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार, मिजोरम, असम और त्रिपुरा के 240 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में अंडमान एवं निकोबार, असम, बिहार, झारखंड, मिजोरम, ओडिशा, त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल के क्रमशः 25, 27, 42, 13, 15, 87, 14 और 21 प्रतिभागी भाग लेंगे।

किन्नी ने बताया कि इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता को देश में कौशल के उच्चतम मानकों को प्रदर्शित करने और युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण को आकांक्षी बनाने के लिए तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया प्रतियोगिता का उद्घाटन 20 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान के समीप स्थित ज्ञान भवन में होगा और इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी मुख्य अतिथि होंगी।

किन्नी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 23 अक्टूबर को पटना के बापू सभाघर में आयोजित होने वाले समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक कौशल में विजेता को स्वर्ण पदक के साथ 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा जबकि प्रथम उपविजेता को 11,000 रुपये और रजत पदक दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड