एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत को ओवल में छठे बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार को खिलाना चाहिए: दिलीप वेंगसरकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ दो सितंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिये छठे विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर मुंबई के सूर्यकुमार यादव को शामिल करने की वकालत की।

खेल की खबरें | भारत को ओवल में छठे बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार को खिलाना चाहिए: दिलीप वेंगसरकर

मुंबई, 28 अगस्त पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ दो सितंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिये छठे विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर मुंबई के सूर्यकुमार यादव को शामिल करने की वकालत की।

भारत को तीसरे टेस्ट में पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा लेकिन कप्तान विराट कोहली मध्यक्रम की लगातार विफलता के बावजूद पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों को खिलाने के पक्ष में हैं।

पूर्व मुख्य चयनकर्ता वेंगसरकर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमें अपने बल्लेबाजी लाइन-अप को मजबूत करने की जरूरत है जो हनुमा विहारी के बजाय सूर्यकुमार यादव को शामिल करके कर सकते हैं। हमें एक गेंदबाज को बाहर कर छठे बल्लेबाज के साथ उतरना चाहिए। ’’

भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी छह बल्लेबाजों के साथ खेलने का समर्थन किया है।

वेंगसरकर का मानना है कि सूर्यकुमार में वह प्रतिभा और जज्बा मौजूद है जो अगले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिये अंतर पैदा कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘कौशल के मामले में सूर्य इस भारतीय टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ है और वह पिछले कुछ समय से टीम के साथ है। इससे पहले की देर हो जाये, उन्हें टीम में शामिल कर लिया जाना चाहिए। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).