एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाये, बढ़त 244 रन तक पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बढ़त 244 रन की कर ली है।

खेल की खबरें | भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाये, बढ़त 244 रन तक पहुंची

बर्मिंघम, चार जुलाई भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बढ़त 244 रन की कर ली है।

दिन का खेल खत्म होते समय लोकेश राहुल 28 और करुण नायर सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

भारत ने इस दौरान सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (28 रन) का विकेट जोश टंग की गेंद पर गंवाया।

इससे पहले जेमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रुक (158) की बड़ी शतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी के बाद भी इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गयी।

भारत ने नयी गेंद मिलने के बाद इंग्लैंड के आखिरी पांच विकेट 22 रन के अंदर चटका दिये। इंग्लैंड के छह बल्लेबाजी खाता खोले बगैर आउट हुए।

भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 70 रन देकर छह विकेट जबकि आकाश दीप ने 88 रन देकर चार विकेट लिये।

भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).