देश की खबरें | नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित : मारू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता अजय मारू ने कहा है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित है तथा भारत सरकार की रणनीति के चलते‘‘ चीन की बोली अब बदल गई है।’’

जियो

रांची, 27 मई राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता अजय मारू ने कहा है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित है तथा भारत सरकार की रणनीति के चलते‘‘ चीन की बोली अब बदल गई है।’’

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि चीन लद्दाख के पास कुछ हरकतें कर रहा था जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी सैनिकों को सीमा पर तैनात कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत इस मुद्दे पर सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रक्षा मंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और सेना के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की तथा चीन से निपटने की रणनीति तैयार की।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: एक मई से 3,604 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 48 लाख से अधिक प्रवासियों को ले जाया गया.

मारू ने दावा किया कि इसे देखते हुए चीन का रुख भी बदल गया।

उन्होंने कहा कि अब चीन के राजदूत ने दोनों देश के बीच रिश्ते की मजबूती पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि उधर नेपाल ने भी फिलहाल भारत के क्षेत्रों को अपने नक्शे में दिखाने के मामले में संसद में प्रस्ताव लाने का मन बदल दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से की अपील, पश्चिम बंगाल की करें मदद, कहा-यह राजनीति का वक्त नहीं.

मारु ने कहा कि आज कोई भी देश भारत को आंख नहीं दिखा सकता क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी बार-बार यह कहते रहे हैं कि ‘‘ना हम किसी को डराएंगे, ना हम किसी से डरेंगे।’’

उन्होंने कहा की चीन और नेपाल के रूख में बदलाव भारत की कूटनीति जीत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू