एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | भारत ने सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के कश्मीर संबंधी 'अनुचित और आदतन' संदर्भ को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने यहां संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान पाकिस्तान द्वारा दिए गए कश्मीर के ''अनुचित और आदतन'' संदर्भ को खारिज किया है।

विदेश की खबरें | भारत ने सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के कश्मीर संबंधी 'अनुचित और आदतन' संदर्भ को खारिज किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, 21 नवंबर भारत ने यहां संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान पाकिस्तान द्वारा दिए गए कश्मीर के ''अनुचित और आदतन'' संदर्भ को खारिज किया है।

भारत का जवाब सुरक्षा परिषद में 'अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने: सामान्य विकास के माध्यम से स्थायी शांति को बढ़ावा देना' विषय पर खुली बहस में आया।

पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत मुनीर अकरम ने अपनी टिप्पणी में कश्मीर का संदर्भ दिया जिसके बाद चीन की अध्यक्षता में बहस आयोजित की गई।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में दूत आर. मधुसूदन ने सोमवार को कहा, "मेरे देश के खिलाफ एक स्थायी प्रतिनिधि द्वारा पहले की गई अनुचित और आदतन टिप्पणियों को खारिज करने में मुझे कुछ सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगेगा और मैं यहां प्रतिक्रिया देकर उन्हें सम्मानित नहीं करूंगा।"

बैठकों में चर्चा के एजेंडे और विषय की परवाह किए बिना, पाकिस्तान लगातार संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा है लेकिन कोई भी ध्यानाकर्षण हासिल करने में विफल रहता है।

भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना उसका आंतरिक मामला है। इसने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी सभी दुष्प्रचार बंद करने की भी सलाह दी।

नयी दिल्ली ने इस्लामाबाद से कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ आतंक, शत्रुता और हिंसा मुक्त माहौल में सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).