देश की खबरें | भारत ने संभावित आरआईसी शिखर सम्मेलन संबंधी रिपोर्ट पर टिप्पणी से किया इंकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने रूसी मीडिया की उस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से बृहस्पतिवार को इंकार कर दिया जिसमें कहा गया है कि रूस, भारत और चीन के शीर्ष नेताओं की एक बैठक आने वाले समय में त्रिपक्षीय ढांचे के तहत हो सकती है।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई भारत ने रूसी मीडिया की उस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से बृहस्पतिवार को इंकार कर दिया जिसमें कहा गया है कि रूस, भारत और चीन के शीर्ष नेताओं की एक बैठक आने वाले समय में त्रिपक्षीय ढांचे के तहत हो सकती है।

रूसी समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के अधिकारी के हवाले से कहा कि रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हाल ही में वीडियो कांफ्रेंस से वार्ता के दौरान आरआईसी (रूस-भारत-चीन) शिखर सम्मेलन आयोजित करने का मुद्दा उठा था ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शी चिनफिंग और पुतिन के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर जून 2019 में जापान के ओशाका में त्रिपक्षीय बैठक हुई थी ।

रूसी मीडिया में आई खबर के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि वह इस विषय पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं ।

उन्होने कहा, ‘‘ आरआईसी विदेश मंत्रियों की बैठक 26 नवंबर को डिजिटल प्रारूप में हुई । इसके आगे मेरे पास बताने को कुछ और नहीं है। ’’

गौरतलब है कि क्रेमलिन के प्रवक्ता यूरी उसाकोव ने कहा था कि रूस-भारत-चीन के प्रारूप में सहयोग का मुद्दा पुतिन के साथ बातचीत के दौरान उठा ।

तास के अनुसार, दोनों नेता इस संबंध में विचारों का आदान प्रदान जारी रखने और अगला शिखर सम्मेलन निकट भविष्य में आरआईसी के प्रारूप में आयोजित करने पर सहमत हुए ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी