विदेश की खबरें | भारत दुनिया के साथ अपनी क्षमता और कामयाबी साझा करने को तैयार : भारतीय राजदूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा है कि जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर भारत अपनी क्षमता और कामयाबी को दुनिया के साथ साझा करने को तैयार है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 16 अप्रैल अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा है कि जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर भारत अपनी क्षमता और कामयाबी को दुनिया के साथ साझा करने को तैयार है।

संधू ने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी सिर्फ दोनों देशों को ही फायदा नहीं देगी, बल्कि यह दुनियाभर के लिए अहम है।

भारत ने पिछले साल दिसंबर में सालभर के जी-20 की अध्यक्षता लिए संभाली। वह इस साल सितंबर में नयी दिल्ली में एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है।

जी-20 विश्व की 20 प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्वपूर्ण मंच है।

यहां ‘इंडियन हाउस’ में शनिवार को विशिष्ट भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करते हुए संधू ने कहा, “जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में, हम अपनी क्षमता और सफलताओं को दुनिया के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं-टीकों और कौशल से लेकर डिजिटल सार्वजनिक लाभ तक और साथ ही हमने दूसरों से क्या सीखा है।”

संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का मानना है कि लोकतंत्र परिणाम देगा।

उन्होंने यह भी कहा, “भारत का कई क्षेत्रों में अमेरिका के साथ सहयोग है। हम क्वाड, आई2यू2 और आईपीईएफ के तहत साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

राजदूत ने कहा, “हमारे प्रवासी भारतीयों ने हमारे सपनों को और ज्यादा पंख लगाए हैं और हमारी उड़ान को अधिक गति प्रदान की है।”

संधू ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर को उनकी 132वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला