देश की खबरें | कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने के मामले में ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है और इस मामले में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 सितंबर स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने के मामले में ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है और इस मामले में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 42,08,431 कोविड-19 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं जो दुनिया के सभी देशों में संक्रमणमुक्त हुए रोगियों की सर्वाधिक संख्या है। देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर करीब 80 प्रतिशत हो गयी है, वहीं संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.61 प्रतिशत रह गयी है।

यह भी पढ़े | UGC-NET Admit Card 2020: यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ugcnet.nta.nic.in पर ऐसे करें डाउनलोड.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अब भारत में दुनिया भर में संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों की करीब 19 प्रतिशत संख्या है। इसके कारण संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर मजबूती से सुधरकर 79.28 प्रतिशत हो गयी है।’’

उसने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में आक्रामक तरीके से जांच करके रोगियों की जल्दी पहचान करने के केंद्रित, क्रमबद्ध और प्रभावी उपायों, त्वरित निगरानी और मानकीकृत उच्च गुणवत्ता पूर्ण क्लीनिकल देखभाल के कारण इस वैश्विक उपलब्धि को हासिल किया जा सका है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: पूर्व सीएम कमलनाथ ने ग्वालियर में रोड़ शो के जरिए दिखाई ताकत, विरोध में बीजेपी ने दिखाए काले झंडे.

मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे की अवधि में देश में 95,880 लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं और स्वस्थ हुए 90 प्रतिशत मामले 15 राज्यों तथा एक केंद्रशासित प्रदेश से आये हैं।

मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए रोगियों के नये मामलों में करीब 60 फीसद मामले पांच राज्यों- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश से आये हैं। इन्हीं पांच राज्यों में संक्रमण के सर्वाधिक मामले भी आये हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में 22 हजार से अधिक लोग (23 प्रतिशत) स्वस्थ हुए हैं, वहीं संक्रमणमुक्त होने के नये मामलों में आंध्र प्रदेश में 11,000 (12.3 प्रतिशत) लोग हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत बहुत अधिक संख्या में रोगियों के ठीक की दिशा में लगातार बढ़ रहा है। यह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष केंद्रित रणनीतियों के साथ समन्वित प्रभावी कार्रवाई का परिणाम है।’’

मंत्रालय के अनुसार देश में रेमडेसिविर, प्लाज्मा थैरेपी अैर टोसिलीजुमैब जैसी अनुसंधान आधारित पद्धतियों के तर्कसंगत इस्तेमाल की अनुमति दी गई और अन्य तरीकों को भी अपनाया गया।

केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दी जा रही सहायता की नियमित समीक्षा कर रहा है। वह अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर भी लगातार नजर रख रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 95,880 लोग संक्रमणमुक्त हो गए हैं। इसी अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,337 नए मामले सामने आए जिसके साथ देश में कोविड-19 के कुल 53,08,014 मामले हो गए हैं।

बीते 24 घंटे में 1,247 संक्रमितों की मौत हुई है जिसके साथ मृतक संख्या बढ़कर 85,619 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी