एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत घुड़सवारी इवेंटिंग जंपिंग टीम और व्यक्तिगत वर्ग में आखिरी स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय घुड़सवारों ने एशियाई खेलों में सोमवार को टीम और व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन किया और आखिरी स्थान पर रहे ।

खेल की खबरें | भारत घुड़सवारी इवेंटिंग जंपिंग टीम और व्यक्तिगत वर्ग में आखिरी स्थान पर

हांगझोउ, दो अक्टूबर भारतीय घुड़सवारों ने एशियाई खेलों में सोमवार को टीम और व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन किया और आखिरी स्थान पर रहे ।

कुल 1077 . 20 पेनल्टी अंक के साथ भारतीय टीम पांचवें और आखिरी स्थान पर रही । चीन ने 86 . 80 पेनल्टी अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता ।

जापान (92.70) को रजत और थाईलैंड (93 . 90) को कांस्य पदक मिला ।

भारतीय टीम में विकास कुमार, अपूर्व दाभाडे और आशीष लिमये थे । आशीष शनिवार को क्रॉसकंट्री में दो जंप चूकने के कारण बाहर हो गए थे ।

व्यक्तिगत वर्ग में विकास मामूली अंतर से शीर्ष तीन में जगह बनाने से चूके और चौथे स्थान पर रहे । उन पर ड्रेसेज में 32 . 40 और क्रॉसकंट्री में 8 . 80 पेनल्टी अंक लगे ।

दाभाडे 12वें स्थान पर रहे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).