जरुरी जानकारी | भारत, कतर ने निवेश परियोजनाओं की पहचान के लिये कार्य बल बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कतर ने शुक्रवार को भारत में निवेश वाली परियाजनाओं की पहचान करने के लिये कार्य बल गठित करने पर सहमति जताई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर कतर ने शुक्रवार को भारत में निवेश वाली परियाजनाओं की पहचान करने के लिये कार्य बल गठित करने पर सहमति जताई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह जानकारी दी।

कतर भारत का सबसे बड़े एलएनजी आपूर्तिकर्ता है। भारत उससे लंबी अवधि के एक अनुबंध के तहत कतर से 85 लाख टन सालाना तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का आयात करता है।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘कतर के ऊर्जा राज्य मंत्री और कतर पेट्रोलियम के अध्यक्ष एवं सीईओ शेरिदा अल- काबी के साथ टेलिकॉल पर बात हुई। इस दौरान भारत में समूची ऊर्जा श्रृंखला में कतर के निवेश को बढ़ाने के मुद्दे पर बातचीत हुई। ’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कतर के अमीर शेख तमिन बिन हमद अल- थानी के साथ 8 दिसंबर को हुई बातचीत को ही इसमें आगे बढ़ाया गया।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

प्रधान ने कहा, ‘‘बातचीत के दौरान मंत्री अल- काबी और मैं ऊर्जा पर एक कार्य बल गठित करने पर सहमत हुये हैं। इस कार्यबल में कतर पेट्रोलियम के उपाध्यक्ष और पेट्रोलियम मंत्रालय से एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे जो कि भारत में कतर के निवेश के लिये ऊर्जा क्षेत्र की खास परियोजनाओं की पहचान करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड