जरुरी जानकारी | भारत, कतर ने समुद्री सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को कतर के परिवहन मंत्री जसीम सैफ अहमद अल-सुलैती से मुलाकात की और द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, छह फरवरी केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को कतर के परिवहन मंत्री जसीम सैफ अहमद अल-सुलैती से मुलाकात की और द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कतर सहयोग ऐतिहासिक घनिष्ठ संबंधों, नियमित और ठोस जुड़ाव के साथ लगातार प्रगाढ़ हो रहा है।

बयान में सोनोवाल के हवाले से कहा गया, ''बंदरगाह परिचालन, लॉजिस्टिक, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में बेहतर गतिविधियों को साझा करने के लिए भारतीय बंदरगाहों और कतर के बंदरगाहों के बीच बातचीत समेत द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर सार्थक चर्चा हुई।''

वित्त वर्ष 2021-22 में कतर के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 15.03 अरब डॉलर था। इस दौरान कतर को भारत का निर्यात 1.83 अरब डॉलर था और कतर से भारत का आयात 13.19 अरब डॉलर था।

बयान के अनुसार, 2021 में भारत, कतर के लिए शीर्ष चार सबसे बड़े निर्यात स्थलों में से एक था और कतर के आयात के शीर्ष तीन स्रोतों में भी शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान