जरुरी जानकारी | भारत में अक्टूबर तक छह करोड़ पीपीई, 15 करोड़ एन-95 मास्क का उत्पादन, मार्च में था शून्य आंकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में अक्टूबर तक छह करोड़ से अधिक निजी सुरक्षा किट (पीपीई) और करीब 15 करोड़ एन-95 मास्क का उत्पादन हुआ। जबकि मार्च में यह आंकड़ा शून्य था।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में अक्टूबर तक छह करोड़ से अधिक निजी सुरक्षा किट (पीपीई) और करीब 15 करोड़ एन-95 मास्क का उत्पादन हुआ। जबकि मार्च में यह आंकड़ा शून्य था।

इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पटीटिवनेस के एक अध्ययन को जारी करने के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान ईरानी ने कहा कि देश से अब तक दो करोड़ से अधिक पीपीई और चार करोड़ से अधिक एन-95 मास्क का निर्यात किया जा चुका है।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पटीटिवनेस ने भारत के उच्च गुणवत्ता वाले पीपीई किट आयातक से आत्मनिर्भर बनने की सफलता पर यह अध्ययन किया है।

ईरानी ने कहा कि सरकार पर बेहद दबाव होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग और उन सरकारी अधिकारियों का पक्ष लिया जो अंतरराष्ट्रीय तकनीकी मानकों में जरा भी ढील नहीं देने पर अड़े थे।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

उन्होंने कहा कि हमने इन निर्देशों को ऐसे लिया कि यदि हम अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो हम स्वास्थ्य कर्मियों को जोखिम में डालेंगे। इतना ही नहीं लॉकडाउन की स्थिति में पीपीई किट और जांच में उपयोग होने वाले स्वैब के उत्पादन ने पांच लाख प्रत्यक्ष रोजगार का निर्माण किया।

अध्ययन में बताया गया है कि किस तरह भारत ने 60 दिन के भीतर ही पीपीई किट में उपयोग होने वाले कपड़े के उत्पादन और परिधान निर्माताओं का घरेलू नेटवर्क तैयार कर लिया था। वहीं जुलाई तक भारत अन्य देशों को पीपीई किट का निर्यात करने की स्थिति में आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान