विदेश की खबरें | भारत-पराग्वे बहुपक्षीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन करना जारी रखेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत और पराग्वे बहुपक्षीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन जारी रखने और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने पर सहमत हुए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर की इस लातिनी अमेरिकी देश की पहली यात्रा के समापन पर विदेश मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

असंशियन, 23 अगस्त भारत और पराग्वे बहुपक्षीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन जारी रखने और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने पर सहमत हुए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर की इस लातिनी अमेरिकी देश की पहली यात्रा के समापन पर विदेश मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत की 60 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पराग्वे का दौरा करने वाले वह पहले भारतीय विदेश मंत्री भी हैं।

इस क्षेत्र के साथ समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयशंकर दक्षिण अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं।

अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर ने पराग्वे के समकक्ष जूलियो सीजर एरियोला के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर बातचीत की। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन जारी रखने और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सहमति बनी है।

दोनों पक्षों ने व्यापार और वाणिज्य, कृषि, दवाओं, तकनीकी एवं विकास सहयोग, सौर ऊर्जा और मर्कोसुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

मर्कोसुर दक्षिण अमेरिकी देशों का एक क्षेत्रीय व्यापार संगठन है जिसके सदस्य अर्जेंटीना, ब्राजील, उरुग्वे और पराग्वे हैं।

जयशंकर ने यह भी रेखांकित किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान टीकों की आपूर्ति भारत द्वारा दिया गया एकजुटता का संदेश था। उन्होंने पराग्वे के वाणिज्य और उद्योग मंत्री लुइस अल्बर्टो कास्टिग्लिओनी की उपस्थिति में पराग्वे औद्योगिक संघ में एक व्यापारिक सभा को भी संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान