देश की खबरें | भारत-पाकिस्तान तनाव: नड्डा ने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच देश के अस्पतालों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी चिकित्सा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियां पूरी तरह सुसज्जित और कार्यात्मक हों।

नयी दिल्ली, नौ मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच देश के अस्पतालों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी चिकित्सा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियां पूरी तरह सुसज्जित और कार्यात्मक हों।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी राज्य सरकारों, विशेषकर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे राज्यों के साथ जमीनी स्तर पर संपर्क स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बयान के अनुसार पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि में, नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय में 24 घंटे नियंत्रण और कमान केंद्र को जारी प्रयासों की निगरानी करनी चाहिए और राज्यों को सहायता प्रदान करनी चाहिए।

इसके अनुसार अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रक्त, ऑक्सीजन और ट्रॉमा केयर किट आदि की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

बयान में कहा गया है कि उन्हें आपातकालीन प्रतिक्रिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए राज्य और जिला प्रशासन, सशस्त्र बलों, निजी क्षेत्र के अस्पतालों और धर्मार्थ संस्थानों के साथ समन्वय करने की सलाह दी गई है।

समीक्षा बैठक में नड्डा को प्रारंभिक कदमों के बारे में जानकारी दी गई, जैसे कि एम्बुलेंस को तैनाती के लिए तैयार रखना, चिकित्सा सामान और उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना; किसी भी आपात स्थिति के लिए अस्पताल को तैयार रखना।

बयान में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और सभी क्षेत्रों में निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने के बाद से नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें