एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से एक : इंडिगो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा है कि भारत दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से एक है।

जरुरी जानकारी | भारत दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से एक : इंडिगो

नयी दिल्ली, 26 सितंबर इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा है कि भारत दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से एक है।

उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय बाजार में काफी प्रतिस्पर्धा है।

इंडिगो 63 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ घरेलू बाजार में सबसे बड़ी विमानन कंपनी है। इसके अलावा एयरलाइन अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन का भी विस्तार कर रही है।

एयरलाइन 32 अंतरराष्ट्रीय और 81 घरेलू गंतव्यों को जोड़ती है।

एल्बर्स के अनुसार, भारत एक अविश्वसनीय और दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से है।

उन्होंने कहा कि इंडिगो ‘परिपक्वता के चरण’ से गुजर रही है। उन्होंने भारत में विमानन केंद्र बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).