भारत ने रेगिस्तानी टिड्डियों के खतरे से निपटने के लिये पाकिस्तान, ईरान को प्रस्ताव दिया

रेगिस्तानी टिड्डियों को सबसे विनाशकारी प्रवासी कीट माना जाता है, जो अफ्रीका सहित विश्व के कई हिस्सों में खाद्य सुरक्षा के लिये एक गंभीर खतरा पेश कर रहा है।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई भारत ने क्षेत्र में तेजी से बढ़ते रेगिस्तानी टिड्डियों के खतरे से निपटने के लिये पाकिस्तान और ईरान को एक समन्वित रुख की पेशकश की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रेगिस्तानी टिड्डियों को सबसे विनाशकारी प्रवासी कीट माना जाता है, जो अफ्रीका सहित विश्व के कई हिस्सों में खाद्य सुरक्षा के लिये एक गंभीर खतरा पेश कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान और ईरान को रेगिस्तानी टिड्डियों से निपटने के लिये एक समन्वित प्रतिक्रिया की पेशकश की है।

सूत्रों के अनुसार, हालांकि, भारत के प्रस्ताव पर पाकिस्तान का जवाब आना बाकी है, वहीं ईरान ने रेगिस्तानी टिड्डियों को रोकने के लिये एक संयुक्त रूख के बारे में अपनी तैयारी से अवगत करा दिया है।

भारत ने पाक को सुझाव दिया है कि दोनों देश सीमा पर टिड्डियों के नियंत्रण के अभियान में समन्वय कर सकते हैं । भारत ने पड़ोसी देश को कीटनाशकों की आपूर्ति की पेशकश तक की।

सूत्रों ने बताया कि रेगिस्तानी टिड्डियों का वयस्क दल बलूचिस्तान के अपने प्रजनन क्षेत्रों से भारत में और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आ रहा है।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान से हाल के हफ्तों में टिड्डियों का दल आया था और यह राजस्थान में पूर्व की ओर बढ़ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\