जरुरी जानकारी | भारत ने शुल्क-दर कोटा के तहत अमेरिका को 8,606 टन कच्ची चीनी निर्यात की अधिसूचना जारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने मंगलवार को शुल्क-दर कोटा (टीआरक्यू) योजना के तहत अक्टूबर, 2024 - सितंबर, 2025 की अवधि के लिए अमेरिका को 8,606 टन कच्ची चीनी के निर्यात की अधिसूचना जारी की।
नयी दिल्ली, तीन सितंबर सरकार ने मंगलवार को शुल्क-दर कोटा (टीआरक्यू) योजना के तहत अक्टूबर, 2024 - सितंबर, 2025 की अवधि के लिए अमेरिका को 8,606 टन कच्ची चीनी के निर्यात की अधिसूचना जारी की।
टीआरक्यू के तहत निर्यात खेप पर अपेक्षाकृत कम सीमा शुल्क लगता है। कोटा पूरा होने के बाद, अतिरिक्त आयात पर उच्च शुल्क लागू होता है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा, ‘‘अक्टूबर, 2024 से सितंबर, 2025 तक टीआरक्यू योजना के तहत अमेरिका को निर्यात की जाने वाली कच्ची चीनी की मात्रा को अधिसूचित किया गया है।’’
जनवरी में भी इतनी ही मात्रा के लिए अधिसूचना जारी की गयी थी।
दुनिया में चीनी का दूसरा सबसे बड़े उत्पादक और सबसे बड़े उपभोक्ता देश भारत की यूरोपीय संघ के साथ भी चीनी निर्यात के लिए तरजीही कोटा व्यवस्था है।
डीजीएफटी ने कहा कि कोटा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा संचालित किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

