देश की खबरें | भारत को भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने हेतु क्षमता को मजबूत करने की जरूरत: वायुसेना प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने मंगलवार को कहा कि भारत को पश्चिमी और उत्तरी मोर्चों सहित भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए समूची सैन्य शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने मंगलवार को कहा कि भारत को पश्चिमी और उत्तरी मोर्चों सहित भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए समूची सैन्य शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है।

एअर चीफ मार्शल भदौरिया ने एक ऑनलाइन सेमिनार में पूर्वी लद्दाख विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के साथ कोई भी बड़ा संघर्ष चीन की वैश्विक आकांक्षाओं और ‘‘बड़ी योजनाओं’’ के लिए ठीक नहीं है।

सेमिनार का आयोजन थिंक टैंक विवेकानंद फाउंडेशन ने किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी के लिए महत्वपूर्ण सवाल यह है कि कोई भी बड़ा भारत-चीन संघर्ष चीन के लिए अच्छा नहीं है। यदि चीन की आकांक्षाएं वैश्विक हैं तो यह उसकी बड़ी योजनाओं के लिए ठीक नहीं है। तब उत्तर में चीन की कार्रवाइयों का संभावित उद्देश्य क्या हो सकता है। यह समझना महत्वपूर्ण है।’’

भदौरिया ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीन की कार्रवाई पूरी तरह ‘‘सैन्य प्रभाव वाला दुस्साहस’’ भी हो सकता है जो कोविड-19 के बाद उसके समक्ष पैदा हुए विश्वास के संकट का परिणाम हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत को पश्चिमी और उत्तरी मोर्चों सहित भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए समूची सैन्य शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है।

भदौरिया ने यह भी कहा कि वायुसेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान