देश की खबरें | भारत को एक शक्तिशाली नेता और स्थिर सरकार की जरूरत: जयशंकर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि दुनिया अभी तनावपूर्ण स्थिति में है तथा विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों के जल्द खत्म होने के आसार नहीं है और इन हालात में भारत को स्थिर सरकार व एक मजबूत और शक्तिशाली नेता की जरूरत है जिसे ‘‘विश्व के हर बड़े नेता तक पहुंच (नेटवर्किंग), प्रतिष्ठा व सम्मान’’ प्राप्त हो।
शिमला, 28 मई विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि दुनिया अभी तनावपूर्ण स्थिति में है तथा विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों के जल्द खत्म होने के आसार नहीं है और इन हालात में भारत को स्थिर सरकार व एक मजबूत और शक्तिशाली नेता की जरूरत है जिसे ‘‘विश्व के हर बड़े नेता तक पहुंच (नेटवर्किंग), प्रतिष्ठा व सम्मान’’ प्राप्त हो।
यहां मीडियाकर्मियों के एक चुनिंदा समूह के साथ बातचीत में जयंशकर ने कहा कि रूस-यूक्रेन और इजराइल-गाजा-ईरान में संघर्ष जारी है और भारतीय सीमाओं पर भी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि एक स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि भारत में एक मजबूत नेतृत्व है।
उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया तनावपूर्ण स्थिति में है और पहले से जारी संघर्ष इतनी जल्दी खत्म नहीं होंगे और इसलिए भारत को एक स्थिर सरकार, एक मजबूत और शक्तिशाली नेता की जरूरत है जिसकी दुनिया के हर बड़े नेता तक पहुंच हो और उसकी एक प्रतिष्ठा व सम्मान हो।’’
जयशंकर ने पूछा, ‘‘अगर रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान आपका परिवार यूक्रेन में होता तो आप देश के शीर्ष पर किसे देखना चाहते - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या किसी अन्य चेहरे को।’’
उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आने वाले चार-पांच साल मुश्किल होंगे और मतदाताओं को समझदारी से मतदान करना चाहिए क्योंकि हमारी सीमाओं पर भी ऐसे ही संघर्ष हो सकते हैं।’’
विदेश मंत्री ने कहा कि चीन सीमा की उस भूमि पर सड़कें, पुल और आदर्श गांव बना रहा है जिसे 1962 में उसने छीन लिया था और उसने पाकिस्तान के साथ मिलकर सियाचिन तक एक सड़क बना ली थी। उन्होंने कहा कि भारत ने भी सीमा पर सैनिकों को तैनात किया है, साजोसामान में सुधार किया और भारत-चीन सीमा के लिए बजट 3,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

