विदेश की खबरें | वैश्विक व्यवधानों के बीच भारत सबसे भरोसेमंद स्थान: वैष्णव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि दुनिया भर में व्यवधानों के बीच भारत सबसे भरोसेमंद स्थान बनकर उभरा है।
दावोस, 22 जनवरी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि दुनिया भर में व्यवधानों के बीच भारत सबसे भरोसेमंद स्थान बनकर उभरा है।
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक से इतर अन्य भारतीय मंत्रियों और राज्यों के नेताओं के साथ पार्टी लाइन से ऊपर उठकर संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेशक और नेता भारत की क्षमता के बारे में आश्वस्त हैं।
वैष्णव ने कहा कि दावोस में भारत की एक संयुक्त टीम का होना बहुत खास अवसर है।
रेल मंत्री ने कहा, ‘‘दुनिया भर में तमाम व्यवधानों के बावजूद भारत एक विश्वसनीय स्थान के रूप में उभरा है। यह एक ऐसा देश है जो सभी के लिए शांति, समावेश और विकास में विश्वास करता है।’’
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह लंबे समय से यहां आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पहली बार 1967 में आए थे, लेकिन यह पहली बार है कि ‘टीम इंडिया’ ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस बार दावोस में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को सबसे ज्यादा तवज्जो मिली है।
नायडू ने कहा कि मंच पर मौजूद नेता अलग-अलग दलों से हो सकते हैं, लेकिन उन सभी के लिए यहां ‘भारत प्रथम’ है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सभी भारतीय नेताओं का एक साथ आना बहुत अच्छी बात है और सभी ने इस बार दावोस में एक स्वर में बात की है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत महत्वपूर्ण है कि सभी राज्य एक साथ विकास करें और यह अब भारत में हो रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)