जरुरी जानकारी | भारत निर्मित इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को विश्व स्तर पर मान्यता मिल रही है: केंद्रीय मंत्री वैष्णव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि नीतियों तथा प्रोत्साहनों के कारण पिछले दशक में भारत के इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण और निर्यात में कई गुना वृद्धि हुई है।
मानेसर (हरियाणा), 18 अप्रैल केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि नीतियों तथा प्रोत्साहनों के कारण पिछले दशक में भारत के इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण और निर्यात में कई गुना वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित उत्पादों को अब उनकी विश्वसनीयता और बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति सम्मान से वैश्विक मान्यता मिल रही है।
मानेसर में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज की एसएमटी (सरफेस माउंट टेक्नोलॉजी) लाइन का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले दशक में भारत में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पांच गुना होकर 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।
इस अवधि में निर्यात में छह गुना वृद्धि हुई है, जो 3.25 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री वैष्णव ने कहा कि पूरे परिवेश तंत्र ने 25 लाख नौकरियों का सृजन किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों को उनकी विश्वसनीयता और बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति सम्मान के कारण लाभ प्राप्त है और इसे विश्व स्तर पर मान्यता मिल रही है।’’
मंत्री ने कहा कि भारत की डिजाइन क्षमताओं ने जटिल उत्पादों कृत्रिम मेधा से लैस कैमरों से लेकर मोटर वाहन इलेक्ट्रॉनिक तथा दूरसंचार नेटवर्क उपकरण से लेकर पावर इलेक्ट्रॉनिक तक के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। इससे ‘इलेक्ट्रॉनिक हब’ के रूप में भारत का कद बढ़ा है।
वैष्णव ने कहा, ‘‘ हाल ही में मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत इलेक्ट्रॉनिक घटक प्रोत्साहनों से इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण परिवेश तंत्र में सुधार होगा, जिससे अधिक अवसर उत्पन्न होंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

