जरुरी जानकारी | भारत एक दिन में 4.1 करोड़ रियल टाइम वित्तीय लेन-देन के साथ दुनिया में अग्रणी: रिपोर्ट

मुंबई, सात अक्टूबर कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में दैनिक रियल टाइम वित्तीय लेन-देन 4.1 करोड़ पर पहुंच गया है। यह विश्व में सर्वाधिक है तथा साल भर पहले की तुलना में दो गुना से अधिक है। एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी।

दुनिया भर में व्यापारियों, बैंकों और पूंजी बाजारों को प्रौद्योगिकी समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी एफआईएस की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में दैनिक रियल टाइम लेन-देन साल भर पहले की तुलना में दो गुना से अधिक होकर 4.1 करोड़ पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, छह अन्य देशों में भी दैनिक रियल टाइम लेन-देन इस दौरान दो गुना से अधिक हुआ है। इनके अलावा चार देशों में कम से कम दो गुना वृद्धि हुई है।

हालांकि वृद्धि दर के हिसाब से बहरीन शीर्ष पर रहा है। बहरीन में दैनिक रियल टाइम वित्तीय लेन-देन की वृद्धि दर 657 प्रतिशत रही है। इसके बाद 488 प्रतिशत के साथ घाना, 309 प्रतिशत के साथ फिलीपींस, 214 प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया और 208 प्रतिशत के साथ पोलैंड का स्थान रहा है। भारत में यह दर 213 प्रतिशत रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.

प्रति व्यक्ति रियल टाइम लेन-देन के मामले में दैनिक 75 भुगतान के साथ दक्षिण कोरिया शीर्षपर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में अभी 130 वित्तीय संस्थान रियल टाइम भुगतान की सुविधा दे रहे हैं। यह सितंबर 2019 की तुलना में पांच गुना की वृद्धि है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)