विदेश की खबरें | भारत-जापान साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक व्यवस्था के लिए अच्छी बात : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि मजबूत भारत-जापान साझेदारी एक-दूसरे के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक व्यवस्था के लिए अच्छी (बात) है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तोक्यो, नौ सितंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि मजबूत भारत-जापान साझेदारी एक-दूसरे के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक व्यवस्था के लिए अच्छी (बात) है।

जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को जापान के अपने समकक्षों- क्रमश: विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा और रक्षा मंत्री हमदा यासुकाजू के साथ ‘टू प्लस टू’ वार्ता में भाग लिया।

जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष योशिमासा के साथ एक 'रणनीतिक वार्ता' समाप्त करने के बाद बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘(हमने) द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं में प्रगति का संज्ञान लिया। वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। विचार विमर्श का दायरा विस्तारित करने और उसमें तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत-जापान के बीच मजबूत साझेदारी एक-दूसरे के लिए, हिंद-प्रशांत और वैश्विक व्यवस्था के लिए अच्छी है।’’

जापान और भारत क्वाड के सदस्य हैं, जिसमें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं। यह एक रणनीतिक समूह है, जिसे कुछ लोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने का एक जरिया मानते हैं।

चीन लगभग सम्पूर्ण विवादित दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है, जबकि ताइवान, फिलीपीन, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम इसके कुछ हिस्सों पर अपना दावा करते हैं। बीजिंग ने दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप और सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू