देश की खबरें | भारत-इजराइल ने स्वास्थ्य एवं औषधि के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और इजराइल ने सोमवार को स्वास्थ्य और औषधि के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें जलवायु के अनुकूल आधारभूत ढांचे के निर्माण में विशेषज्ञता साझा करना और ‘हरित स्वास्थ्य सेवा’ में सहयोग शामिल है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

यरुशलम, 21 दिसम्बर भारत और इजराइल ने सोमवार को स्वास्थ्य और औषधि के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें जलवायु के अनुकूल आधारभूत ढांचे के निर्माण में विशेषज्ञता साझा करना और ‘हरित स्वास्थ्य सेवा’ में सहयोग शामिल है।

इस समझौते पर इजरायल के विदेश मंत्री गैबी अश्केनाजी और इजरायल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने हस्ताक्षर किये।

एक प्रेस बयान में कहा गया है कि नया समझौता सितंबर 2003 में हस्ताक्षरित पिछले समझौते की जगह लेगा।

अश्केनाजी ने दोनों देशों के बीच संयुक्त प्रयासों को रेखांकित करते हुए कोविड-19 से निपटने के सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के एक करोड़ से अधिक मामले सामने आये हैं जबकि इससे 1,45,810 लोगों की जान गई है। कोरोना वायरस से इजराइल में 3,109 व्यक्तियों की मौत हुई है।

अश्केनाजी ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। नए समझौते में जलवायु के अनुकूल बुनियादी ढांचे के लिए विशेषज्ञता साझा करने के साथ ही ‘‘हरित स्वास्थ्य देखभाल’’ के विकास के लिए सहयोग प्रदान करना शामिल है।

सिंगला ने पीटीआई- से कहा, ‘‘कोविड​​-19 को लेकर हमारे बीच जारी सहयोग के मद्देनजर, यह समझौता स्वास्थ्य और औषधि के क्षेत्र में हमारे मौजूदा सहयोग को मजबूत करता है। विशेष रूप से, हम डिजिटल स्वास्थ्य और चिकित्सा उपकरणों को लेकर अपने प्रयासों को बढाना चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी