देश की खबरें | भारत, इजराइल ने रक्षा औद्योगिक सहयोग पर उप कार्य समूह का गठन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और इजराइल ने रक्षा औद्योगिक सहयोग को लेकर एक उप कार्य समूह का गठन किया है।
नयी दिल्ली, 25 सितंबर भारत और इजराइल ने रक्षा औद्योगिक सहयोग को लेकर एक उप कार्य समूह का गठन किया है।
रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उप कार्य समूह (एसडब्ल्यूजी) के मुख्य उद्देश्य मैत्रीपूर्ण देशों को संयुक्त निर्यात के अलावा प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण, सह-विकास और सह-उत्पादन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार आदि होंगे।
इसमें कहा गया है कि एसडब्ल्यूजी के गठन की घोषणा एक वेबिनार में की गयी जिसका आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया था।
यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1.75 लाख, अब तक 1.61 लाख हुए ठीक.
बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के रक्षा सचिवों और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वेबिनार में भाग लिया और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के संबंध में बातचीत की।
मंत्रालय ने कहा कि कल्याणी समूह और राफेल उन्नत रक्षा प्रणाली के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।
बयान के अनुसार, यह वेबिनार इस श्रृंखला में पहला आयोजन था। इस श्रृंखला के तहत मित्र देशों के साथ वेबिनार आयोजित किए जाएंगे ताकि रक्षा निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके और अगले पांच वर्षों में पांच अरब डॉलर के रक्षा निर्यात लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)