देश की खबरें | और अधिक विकास की प्रबल इच्छा के साथ भारत है विश्व का उज्ज्वल स्थल: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया पर कैपिटल ग्रुप की एक हालिया रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि भारत और अधिक विकास की प्रबल इच्छा के साथ एक वैश्विक चमकता सितारा है।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया पर कैपिटल ग्रुप की एक हालिया रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि भारत और अधिक विकास की प्रबल इच्छा के साथ एक वैश्विक चमकता सितारा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश धर्मनिरपेक्ष विकास की अवधि के लिए तैयार है, जो प्रत्यक्ष और अचल संपत्ति में महत्वपूर्ण विस्तार से प्रेरित है।

मोदी ने ट्विटर पर रिपोर्ट साझा करते हुए कहा, ‘‘युवाओं और उद्यमियों को ये नौ बिंदु दिलचस्प लगेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और हां, भारत और अधिक वृद्धि की प्रबल इच्छा के साथ एक वैश्विक चमकता सितारा है।’’

कैपिटल ग्रुप ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि भारत इस दशक में उभरते बाजारों में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

देश में पिछले 10 वर्षों में राजनीतिक स्थिरता रही है, जिससे आर्थिक विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कैपिटल ग्रुप ने कहा, ‘‘अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले राजनीतिक अस्थिरता और बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है, लेकिन हमारा मानना है कि भारत धर्मनिरपेक्ष वृद्धि की अवधि के लिए तैयार है, जो प्रत्यक्ष और अचल संपत्ति निवेश में उल्लेखनीय विस्तार से प्रेरित है।’’

रिपोर्ट में कई प्रमुख पहलुओं को सूचीबद्ध किया गया है, जो अन्य उभरते बाजारों की तुलना में भारत को आकर्षक बनाते हैं।

दुनिया के सबसे बड़े धन प्रबंधकों में शुमार कैपिटल ग्रुप ने कहा कि इन पहलुओं में आधार, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन कार्यक्रम जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के तहत किए गए सुधार उपाय शामिल हैं।

एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दो पीएम-मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क की आधारशिला रखी गई है।

उन्होंने कहा कि ये पार्क महाराष्ट्र के अमरावती और गुजरात के नवसारी में स्थापित किए जाएंगे और इनसे उत्पादकता बढ़ेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now