जरुरी जानकारी | भारत में कारोबार वीजा जारी करने का काम तेज कर रहे हैं : अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि भारत में कारोबार वीजा जारी करने के काम में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और इसे और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि भारत में कारोबार वीजा जारी करने के काम में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और इसे और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

अमेरिका के वैश्विक बाजारों के लिए सहायक वाणिज्य मंत्री अरुण वेंकटरमन ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत छात्रों को वीजा जारी करने के काम में भी ‘अद्भुत’ प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबार के मोर्चे पर देखा जाए, तो हमने 2022 में महामारी पूर्व यानी 2019 की तुलना में अधिक एच1बी और एल वीजा जारी किए है। हम अभी भी अपने कर्मचारियों को बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं। अभी और काम करना बाकी है... हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

वेंकटरमन ने आगे कहा, ‘‘हम सीधे भर्ती की संख्या को दोगुना कर रहे हैं। हमें दूतावास में वीजा जारी करने की सुविधा देनी है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘महामारी की वजह से वीजा जारी करने की प्रक्रिया में कई चुनौतियां आई थीं।’’

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल में वाशिंगटन में कहा था कि भारत ने अमेरिका के साथ देश के लोगों को कारोबार वीजा जारी करने में अत्यधिक देरी पर चर्चा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर