विदेश की खबरें | अंडमान सागर में भटक रही नौका की तलाश कर रहा है भारत: संरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऐसा माना जा रहा है कि नौका दो सप्ताह पहले बांग्लादेश से रवाना हुई थी और इसके बाद यह सागर में खराब हो गई। संयुक्त राष्ट्र एवं मानवाधिकार समूहों ने बताया कि नौका पर सवार करीब 90 शरणार्थियों की हालत बेहद खराब है। उनके परिवारों को आशंका है कि उनमें से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

ऐसा माना जा रहा है कि नौका दो सप्ताह पहले बांग्लादेश से रवाना हुई थी और इसके बाद यह सागर में खराब हो गई। संयुक्त राष्ट्र एवं मानवाधिकार समूहों ने बताया कि नौका पर सवार करीब 90 शरणार्थियों की हालत बेहद खराब है। उनके परिवारों को आशंका है कि उनमें से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने बुधवार को कहा कि उसे इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि नौका कहा हैं। एजेंसी ने सोमवार को निकटवर्ती देशों से यह पता लगाने का आग्रह किया था कि नौका कहां है साथ ही कहा था कि यदि नौका मिल जाती है, तो वह उसे मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है।

नौका पर सवार 25 वर्षीय युवक की मां नसीमा खातून ने कहा कि वह अपने बेटे को लेकर चिंतित है।

खातून ने कहा, ‘‘हे भगवान, मेरे बेटे समेत नौका में बचे सभी लोगों को अपने चमत्कार से बचा लो। उन्हें कहीं किनारे पर ले जाओ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या मेरा बेटा जीवित है? क्या भूखे रहने के कारण उसे कुछ हो तो नहीं गया? वह केवल चार लीटर पानी अपने साथ लेकर गया था।’’

रोहिंग्या संकट पर नजर रखने वाली ‘अराकान परियोजना’ के निदेशक क्रिस लेवा ने कहा कि उन्होंने सुना है कि नौका पर सवार कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए यूएनएचसीआर क्षेत्रीय ब्यूरो की प्रवक्ता कैथरीन स्टबरफील्ड ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी भारतीय तट रक्षक बल की तलाश एवं बचाव टीम तैनात किए जाने की सराहना करती है।

भारतीय तटरक्षक बल के प्रवक्ता पी एन अनूप ने कहा कि उनके पास ‘‘बताने के लिए अभी कुछ भी नहीं है’’।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट