जरुरी जानकारी | ईयू, ब्रिटेन, श्रीलंका, पेरू के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है भारत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत यूरोपीय संघ (ईयू), ब्रिटेन, श्रीलंका और पेरू के साथ साल के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के वर्षांत के समीक्षा वक्तव्य में यह बात कही गई है।
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारत यूरोपीय संघ (ईयू), ब्रिटेन, श्रीलंका और पेरू के साथ साल के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के वर्षांत के समीक्षा वक्तव्य में यह बात कही गई है।
भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौता वार्ता औपचारिक रूप से 17 जून, 2022 को फिर से शुरू की गई।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘बातचीत में 23 नीतिगत क्षेत्र/अध्याय शामिल हैं। अक्टूबर, 2023 तक छह दौर की बातचीत हो चुकी है।’’
ब्रिटेन के साथ 13 दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है और बातचीत का अगला दौर जनवरी, 2024 में होगा।
इसमें कहा गया, ‘‘भारत-श्रीलंका आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग समझौते (ईसीटीए) पर बातचीत 30 अक्टूबर से एक नवंबर, 2023 तक कोलंबो में आयोजित 12वें दौर की वार्ता के साथ जारी है।’’
इसमें कहा गया है कि दोनों पक्ष परिधान कोटा और फार्मास्युटिकल खरीद सहित विभिन्न मसलों पर चर्चा जारी रखने पर भी सहमत हुए।
इसमें कहा गया है कि पेरू के साथ इस विशेष दौर की वार्ता के दौरान मूल स्थल के नियम, व्यापार सुविधा, स्वच्छता और साफ-सफाई सहित विभिन्न अध्यायों पर चर्चा की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)