विदेश की खबरें | भारत बड़े पैमाने पर परिवहन के लिए ईवी प्रौद्योगिकी की तलाश कर रहा है: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत बड़े पैमाने पर परिवहन के लिए बिजली आधारित प्रौद्योगिकी की तलाश कर रहा है जो किफायती हो और जिसे भारत में ही शुरू किया जा सके।

वाशिंगटन, पांच मार्च केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत बड़े पैमाने पर परिवहन के लिए बिजली आधारित प्रौद्योगिकी की तलाश कर रहा है जो किफायती हो और जिसे भारत में ही शुरू किया जा सके।

गडकरी ने कहा ‘‘मंत्रालय की योजना पहाड़ी और भीड़-भाड़ वाले शहरी इलाकों में परिवहन के वैकल्पिक साधन के रूप में रोपवे विकसित करने की भी है।’’

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने अमेरिका में शुक्रवार को लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘रोपवे, केबल कार...और खासतौर पर मेरी बहुत स्पष्ट रूचि हल्के रेल परिवहन की प्रौद्योगिकी पर काम करने की है।’’

उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकी कंपनियों ने उनसे संपर्क किया है जिनके पास ऐसी प्रौद्योगिकी हैं। गडकरी ने यह बयान ‘‘रीइमैजनिंग इंडिया-2.0 श्रृंखला’’ के तहत आयोजित ‘भारत 2.0 के लिए अवसंरचना के पुनर्निर्माण सत्र’ को संबोधित करते हुए दिया।

यह संवाद श्रृंखला, सिलिकॉल वैली मंथली डायलॉग (एसवीडी) का हिस्सा है जिसकी शुरुआत ‘फांउडेशन फॉर इंडिया और इंडियन डायसपोरा स्टडीज’ (एफआईआईडीएस) ने भारत की आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में चल रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत की है।

गडकरी ने कहा, ‘‘हम ऐसी प्रौद्योगिकी की तलाश कर रहे हैं जो किफायती हो और जिसे हम भारत में ही बड़े पैमाने पर परिवहन प्रणाली को बिजली आधारित बनाने के लिए शुरू कर सकें।’’

उन्होंने बताया कि सरकार की योजना उत्तरखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और सिक्किम में संपर्क बढ़ाने के लिए 11 रोप वे परियोजनाओं को शुरू करने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान