देश की खबरें | भारत पीओके में आतंकी ठिकानों पर ‘सटीक लक्षित हमले’ कर रहा है : सरकारी सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कड़ाके की सर्दी पड़ने से पहले भारत में अधिकतम आतंकियों की घुसपैठ कराने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों के जवाब में भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर “सटीक लक्षित हमले” कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 नवंबर कड़ाके की सर्दी पड़ने से पहले भारत में अधिकतम आतंकियों की घुसपैठ कराने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों के जवाब में भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर “सटीक लक्षित हमले” कर रही है।

सुरक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Up Assembly Elections 2022: योगी सरकार के खिलाफ, अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव की पार्टी 2022 चुनाव के लिए करेगी गठबंधन.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ‘डीप स्टेट’ (पर्दे के पीछ छद्म रूप से काम करने वाली सरकारी शक्तियां) ने आतंकवाद रोधी निगरानीकर्ता ‘एफएटीएफ’ की निगरानी से बचने और उसके साथ ही जम्मू कश्मीर में अशांति को हवा देने के लिए आतंकवादियों की मदद के उद्देश्य से संतुलन साधने की कोशिश की है।

सूत्रों ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने में मदद के उद्देश्य से पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर भारत की तरफ के असैन्य क्षेत्रों को लगातार मोर्टार और अन्य भारी हथियारों से निशाना बना रही है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में पर्यटन की गाथा का प्रचार-प्रसार करेंगी महिला बाइकर्स.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में जहां पूरे साल में 18 नागरिक पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए थे, वहीं इस साल अब तक 21 निर्दोष असैनिक नागरिकों की जान पाकिस्तान की गोलाबारी में जा चुकी है।

सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों (अधिकतर पाकिस्तानी और विदेशी) को नाकाम करने के लिए खुफिया सूचना आधारित लक्षित हमले किए जा रहे हैं और इन अभियानों में अपनी तरफ नुकसान की गुंजाइश बेहद नगण्य रहती है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अशांति “भड़काने” और युवाओं को हथियार मुहैया कराने के लिए पाकिस्तान द्वारा नया तरीका अपनाया जा रहा है जिससे बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दवाब के बीच किसी तरह की निगरानी से बचा जा सके।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान पर अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय दबाव है।

एक सैन्य सूत्र ने कहा, “पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर भारत की तरफ शांतिपूर्वक रह रहे ग्रामीणों को निशाना बनाकर इलाके में रहने वालों को यह संदेश देना चाहता है कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तानी निर्देशों की नाफरमानी जानलेवा साबित होगी।”

पाकिस्तान ने बीते शुक्रवार को संघर्ष विराम उल्लंघन की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की जिसमें कम से कम चार असैनिक नागरिकों के अलावा पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

भारतीय सेना ने इस संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कई पाकिस्तानी ठिकानों पर टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलों और तोपों से गोले दागे जिसमें कम से कम आठ पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई और 12 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा, “नागरिकों को खास तौर पर निशाना बनाने की पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई का जवाब भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संदिग्ध आतंकी लॉन्च पैड पर सटीक लक्षित हमले करके दे रही है।”

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सहानुभूति बटोरने और अंतरराष्ट्रीय दानदाताओं से सहायता हासिल करने के उद्देश्य से वहां हो रही आतंकवादियों की मौत को नागरिकों की मौत के तौर पर दिखा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा से लगे भारतीय ठिकानों पर भी भारी हथियारों से गोलीबारी कर रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नियंत्रण रेखा पर इस साल घुसपैठ की आठ कोशिशों को नाकाम किया गया और 14 आतंकवादियों को मार गिराया गया।

सूत्रों ने कहा कि भारत द्वारा पिछले साल बालाकोट हवाई हमले के बाद से पाकिस्तान आतंकी प्रशिक्षण शिविरों वाले स्थानों की कड़ी निगरानी कर रहा है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत के बाद कार्रवाई करते हुए भारतीय विमानों ने पिछले साल 26 फरवरी को पाकिस्तान के अंदर घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बम बरसाए थे।

भारत की इस कार्रवाई ने सीमा पार आतंकवाद से निपटने के देश के रुख में व्यापक बदलाव को परिलक्षित किया था।

एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, “पाकिस्तान के झूठे विमर्श के बहकावे में आकर आतंकी तंजीम में शामिल होने वाले भटके हुए युवा सुरक्षा बलों के ठोस प्रयासों के बाद बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण कर वापस मुख्यधारा में लौट रहे हैं। सुरक्षा बलों के इस प्रयास में आतंकवादियों के माता-पिता, दोस्त और परिजन भी मदद कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी