देश की खबरें | जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में अप्रैल के दौरान लू चलने की संभावना 30 गुना अधिक : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जलवायु परिवर्तन के कारण अप्रैल में बांग्लादेश, भारत, लाओस और थाईलैंड में लू चलने की संभावना कम से कम 30 गुना अधिक हो सकती है। प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों के एक समूह द्वारा किए गए विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है।

नयी दिल्ली, 17 मई जलवायु परिवर्तन के कारण अप्रैल में बांग्लादेश, भारत, लाओस और थाईलैंड में लू चलने की संभावना कम से कम 30 गुना अधिक हो सकती है। प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों के एक समूह द्वारा किए गए विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है।

‘वर्ल्ड वेदर एट्रिब्यूशन’ द्वारा किए गए अध्ययन में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि गर्म हवाएं चलने के संदर्भ में ‘हॉटस्पॉट’ कहलाने वाले इन क्षेत्रों में लू का असर बढ़ने की संभावना है।

अप्रैल के दौरान, दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों ने लू का सामना किया। वहीं, लाओस में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और थाईलैंड में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया।

अध्ययन में पाया गया कि इस अत्यधिक गर्मी के परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में वृद्धि के साथ ही बुनियादी ढांचे को क्षति और जंगल में आग लगने की घटनाओं में इजाफा हुआ।

इसके मुताबिक, बेहद तेज गर्मी के कारण स्कूल भी बंद करने पड़े। जलवायु परिवर्तन ने विश्व स्तर पर लू की लहर को बढ़ा दिया है।

एशियाई क्षेत्र में लू पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का आकलन करने के लिए वैज्ञानिकों ने मौसम के आंकड़ों और ‘कंप्यूटर मॉडल सिमुलेशन’ का विश्लेषण किया, जिनकी तुलना 1800 के दशक के अंत से लेकर मौजूदा जलवायु परिस्थिति से की गई।

विश्लेषण के दौरान अप्रैल में लगातार चार दिनों तक दो क्षेत्रों - दक्षिण एवं पूर्वी भारत, बांग्लादेश और पूरे थाईलैंड एवं लाओस - में अधिकतम तापमान और ताप सूचकांक पर ध्यान केंद्रित किया गया।

निष्कर्ष बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन के कारण दोनों क्षेत्रों में लू की लहर चलने की संभावना कम से कम 30 गुना अधिक हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\