एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत ने ब्राजील के उद्योगों को अपनी बढ़ती आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए किया आमंत्रित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने ब्राजील के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए ब्राजील की कंपनियों को अपनी बढ़ती आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | भारत ने ब्राजील के उद्योगों को अपनी बढ़ती आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए किया आमंत्रित

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर भारत ने ब्राजील के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए ब्राजील की कंपनियों को अपनी बढ़ती आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र (टीएमएम) की छठी बैठक के लिए ब्राजील गए वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

बर्थवाल एक से चार अक्टूबर तक ब्राजील यात्रा पर थे। उनके साथ 20 व्यापारिक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी था।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार से संबंधित मामलों पर व्यापक चर्चा की और इसे बढ़ाने के लिए एक खाका भी तैयार किया।

मंत्रालय के अनुसार, सचिव ने ‘‘ब्राजील के उद्योगों को बढ़ती आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ यह यात्रा तेजी से बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार की पृष्ठभूमि में हो रही है, जो पिछले दो वर्षों में दोगुना होकर 16 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।’’

सचिव ने भारत में निवेश करने वाली ब्राजील की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठके कीं। उन्होंने व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).